फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manisha Koirala: संजय लीला भंसाली के तारीफ में मनीषा ने पढ़े कसीदे, 25 साल बाद साथ काम करेंगी अभिनेत्री

Tue, 09 May 2023 08:11 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की आने वाली सीरीज 'हीरामंडी' में मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। मनीषा एक लंबे अरसे बाद भंसाली के साथ काम करने वाली हैं।
विज्ञापन
मनीषा कोइराला, संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की गिनती बी-टाउन के दिग्गज फिल्म मेकर्स में की जाती है। निर्देशक इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर लाइमलाइट में हैं। भंसाली अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं फिर जाहे वो साल 2022 में आई 'गंगुबाई काठियावाड़ी' हो या फिर 2018 में आई दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' अपनी दमदार स्टोरी लाइन से डायरेक्टर दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'खामोशी: द म्यूजिकल' इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 

विज्ञापन

मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

मनीषा कोइराला ने कही यह बड़ी बात
इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने संजय लीला भंसाली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि एक्ट्रेस डायरेक्टर की आने वाली सीरीज हीरामंडी में मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। मनीषा एक लंबे अरसे बाद भंसाली के साथ काम करने वाली हैं। इसके बारे में बाद करते हुए उन्होंने बताया, “संजय के साथ मैंने 'खामोशी' में काम किया था और उसके बाद एक लंबा अंतराल, लेकिन हम संपर्क में रहे। हमारे बीच में हमेशा से अच्छी बॉन्डिग रही है।

संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

'मेरे मन में हमेशा से भंसाली के लिए सम्मान'
अभिनेत्री ने आगे कहा कि मेरे मन में हमेशा से भंसाली के लिए सम्मान रहा है। क्योंकि उनकी फिल्में लीग से हटकर होती हैं और अपने कुशल निर्देशन से वह इन फिल्मों में जान डाल देते हैं। वह उन निर्देशकों में से एक हैं, जिनकी महिला उन्मुख कहानियां बॉक्स ऑफिस हिट के रूप में उभरती हैं।

Daredevil Shooting: स्पाइडरमैन के साथ दिखे डेयरडेविल की वापसी को लगा झटका, लेखकों की हड़ताल के बाद शूटिंग बंद

विज्ञापन

संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये हसीनाएं आएंगी नजर 
बता दें कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज 'हीरामंडी' में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा,अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख मुख्य रुप से नजर आने वाले हैं। 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक 18 फरवरी 2023 को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। 

यह भी पढ़ें- VD 12: 'वीडी 12' से विजय देवरकोंडा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इंटेंस लुक ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें