मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने इस सीन पर खुलकर बात करते हुए उन पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्होंने यह सीन किया था तब लोगों ने उनके लिए तरह तरह की बातें बनाई थीं। जबकि उस सीन में उनका जितना क्लीवेज दिखा था, उससे कहीं ज्यादा तो लोग आजकल दिखा देते हैं।
अभिनेत्री ने कहा कि पहले सबको यह जानना चाहिए कि वो सीन ब्रेस्टफीडिंग का नहीं था। वो शूट इस तरह से किया गया था कि लोगों को देखने में वैसा लगा। यह फिल्म की डिमांड थी। सीन को शूट करने के पीछे भी लंबी कहानी है। उस वक्त जितना मेरा क्लीवेज दिखा है उतना तो आज लोग कपड़े पहनकर भी दिखा देते हैं। अब फिल्मों में स्कीन शो हो रहा है। वो सीन एक दम प्योर था और उसे बड़ी पवित्रता के साथ शूट किया गया था। लेकिन आजकल की फिल्मों में तो सिर्फ सेक्शुएलिटी ही नजर आती है।
बता दें कि मंदाकिनी 26 साल बाद सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही 'मां ओ मां' गाने में नजर आएंगी। अपने कमबैक पर अभिनेत्री ने बताया कि वह लंबे समय से एक्टिंग के क्षेत्र में फिर से कदम रखने के बारे में सोच रही थीं। लेकिन अब उनका यह सपना पूरा हो रहा है।