मुश्किलों से जूझना पड़ा
बता दें कि कृष्णा और आरती गोविंदा की बहन के बच्चे हैं। दोनों लखनऊ में पले-बढ़े हैं। उस वक्त गोविंदा एक बड़े स्टार बन चुके थे। मामा की तरह स्टार बनने का सपना लेकर कृष्णा अभिषेक भी मुंबई रवाना हो गए। वहीं, कुछ साल बाद आरती भी मायानगरी के लिए रवाना हुईं। इस दौरान दोनों को कई तरह की मुश्किलों से जूझना पड़ा। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान दोनों ने इस पर बात की।
बेचना पड़ा था घर
आरती और कृष्णा अभिषेक ने कहा कि उन्हें आर्थिक रूप से काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। आरती ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, 'हमारी मां गुजर गई थीं। ऐसे में डैडी ने हमारा पालन-पोषण किया। उनके पास काम करने तक का वक्त नहीं होता था। जुहू में हमारा घर था। हमें वह बेचना पड़ा और फिर हम वन-रूम सेट में शिफ्ट हो गए। डैडी ने घर चलाने में वह रकम इस्तेमाल की।'
महीने का खर्च देते थे चीची मामा
वहीं कृष्णा ने कहा कि उस वक्त मामा गोविंद उन्हें 2000 रूपये हर महीने दिया करते थे। गोविंदा ने कहा, 'मैं उस वक्त कॉलेज में था। आरती\ में स्कूल में थी। वह आरती को भी पैसे दिया करते थे। उन्होंने हमें बहुत सपोर्ट किया है।' आरती ने बताया, 'चीची मामा ने हमारे स्कूल की फीस भरने से लेकर महीने के खर्चे तक हर तरह से मदद की।' कृष्णा ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि सुपरस्टार होने के बावजूद मामा वक्त निकाल लेते थे और सभी की समस्याओं को हल करते थे।