फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: महेश बाबू के घर चोरी करने घुसा युवक पकड़ा गया, 30 फीट ऊंची दीवार से लगाई थी छलांग

Fri, 30 Sep 2022 04:48 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महेश बाबू की मां के निधन से एक रात पहले एक चोर अभिनेता के घर 30 फीट ऊंची दीवार फांदकर घूस गया था। इतनी ऊंची दीवार से कूदने के बाद चोर को चोट लगी और वह दर्द से कराहने लगा।
विज्ञापन
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता महेश बाबू की मां का हाल ही में निधन हो गया था। लंबे समय तक बीमार रहने के बाद इंदिरा देवी ने 28 सितंबर को अंतिम सांस ली थी। वहीं, अब खबर आ सामने आई है कि अभिनेता के घर चोरी होते-होते बची है। मंगलवार की रात को अभिनेता के घर एक शख्स ने 30 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगाकर घूसने की कोशिश की थी। हालांकि सिक्योरिटी ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक महेश बाबू की मां के निधन से एक रात पहले एक चोर अभिनेता के घर 30 फीट ऊंची दीवार फांदकर घूस गया था। इतनी ऊंची दीवार से कूदने के बाद चोर को चोट लगी और वह दर्द से कराहने लगा, जिसे सिक्योरिटी ने सुन लिया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद सिक्योरिटी ने उसे जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन फोन लगाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चोर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई।

Mahesh Babu: महेश बाबू ने नम आंखों से दी मां को अंतिम विदाई, बेटी सितारा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

पुलिस की जांच में व्यक्ति ने बताया कि वह ओडिशा का रहना वाला है। वह घर में चोरी करने के इरादे से ही घुसा था और इन दिनों हैदराबाद में एक नर्सरी में काम करता है। व्यक्ति का नाम कृष्ण है और उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना जिस समय हुई, तब महेश बाबू घर पर नहीं थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

Amitabh Bachchan: मनाया जाएगा मेगास्टार के 80वें जन्मदिन पर जश्न, थिएटर्स में रिलीज होंगी बिग बी की फिल्में
विज्ञापन

बता दें कि महेश बाबू की मां इंदिरा देवी पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। इंदिरा देवी अपने पति से तलाक लेने के बाद अलग रह रही थीं। महेश बाबू अक्सर उनसे मिलने जाते थे। इंदिरा देवी के निधन के बाद से पूरे परिवार पर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, महेश बाबू की बेटी सितारा अपनी दादी के निधन के बाद फूट-फूटकर रोती नजर आई थीं। सितारा को उनकी मां नम्रता और महेशा संभाल रहे थे। 

Kangana Ranaut: राजनीति में कदम रखने वाली हैं कंगना रणौत! महाराष्ट्र के सीएम से करने वाली हैं मुलाकात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें