फिल्म में करोल बाग में दिखाया गया यह महल जैसा घर असलियत में ग्रेटर नोएडा में स्थित है। फार्म हाउस के अंदर एक व्यक्ति के मृत पाए जाने के बाद से यह सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान 55 वर्षीय अशोक यादव को उनके बेटे के ससुर शेखर ने गोली मार दी।
बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक करण जौहर ने लंबे अंतराल के बाद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ निर्देशन की दुनिया में वापसी की थी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर प्यार मिला था। शानदार कहानी के साथ ही फिल्म की और चीज थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था वह फिल्म में रॉकी यानी रणवीर सिंह का घर 'रंधावा पैराडाइज' था। फिल्म में करोल बाग में दिखाया गया यह महल जैसा घर असलियत में ग्रेटर नोएडा में स्थित है। फिल्म की रिलीज के महीनों बाद यह फार्म हाउस एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, यहां पर एक शख्स का मर्डर हुआ है, जिसके चलते यह खबरों में बना हुआ है।
विज्ञापन
'रंधावा मेंशन' में हुआ मर्डर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, उत्तर प्रदेश में स्थित गौर मलबरी फार्म हाउस में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग की गई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार रॉकी रंधावा को अपने परिवार के साथ इस फार्म हाउस में रहते दिखाया गया था। फिल्म के रिलीज होने के बाद यह फार्म हाउस काफी चर्चा में रहा था और अब एक सनसनीखेज मर्डर के चलते सुर्खियों में है। दरअसल, फार्म हाउस के अंदर एक व्यक्ति के मृत पाए जाने के बाद से यह सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान 55 वर्षीय अशोक यादव को उनके बेटे के ससुर शेखर ने गोली मार दी। मामले की जांच चल रही है।
KWK 8: 'कॉफी विद करण' में करण ने रानी-आदित्य की शादी पर किया खुलासा, अपनी मां से झूठ बोलकर पहुंचे थे निर्देशक
विज्ञापन
55 वर्षीय अशोक की गोली मारकर की गई हत्या
सेंट्रल नोएडा की पुलिस के अनुसार, 'ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर मलबरी फार्म हाउस में शादी थी और यहीं पर गाजियाबाद के रहने वाले शेखर ने सोमवार रात करीब 9:30 बजे कथित तौर पर अशोक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अशोक के बेटे और शेखर की बेटी का तलाक चल रहा था, जिसके कारण दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था।'
लोगों को बेहद पसंद आए थे फार्म हाउस में शूट किए गए सीन
'रंधावा पैराडाइज' के नाम से फिल्म में दिखाया गया गौर मलबरी फार्म हाउस, करण जौहर की फिल्म की मुख्य शूटिंग लोकेशंस में से एक था। फिल्म के बहुत से भव्य सीन फार्म हाउस के अंदर शूट किए गए थे। बता दें, फिल्म की रिलीज के बाद ही यह भव्य फार्म हाउस चर्चा में आ गया था। बता दें, करण जौहर निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई है।
The Railway Men: दुनियाभर में बजा द रेलवे मेन का डंका, 36 देशों में ट्रेंड कर रही नेटफ्लिक्स की यह वेब सीरीज