फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video:  माधुरी दीक्षित के गाने पर शख्स ने मटक-मटक कर किया धांसू डांस, वीडियो देख आपको भी आ जाएगा मजा

Sat, 26 Nov 2022 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक लड़का माधुरी दीक्षित के फेमस गाने 'सारे लड़कों की कर दो शादी' पर जबरदस्त डांस करता दिख रहा है। शादी समारोह के दौरान शख्स खूब एंजॉय करते हुए इस गाने पर डांस कर रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने एक से एक हिट फिल्म दी है और उनके गाने भी फैंस को खूब पसंद आते हैं, जिसमें माधुरी दीक्षित का डांस हर किसी का दिल जीत लेता है। लेकिन अब माधुरी दीक्षित के गाने पर उनके एक फैन ने जबरदस्त डांस किया है। मजेदार बात यह है कि इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हर कोई डांस कर रहे व्यक्ति के लटके झटके देख हैरान है। 

विज्ञापन


दरअसल, यह वीडियो एस शादी समारोह का है, जिसमें एक आदमी माधुरी दीक्षित के फेमस गाने 'सारे लड़कों की कर दो शादी' पर जबरदस्त डांस करता दिख रहा है। शादी समारोह के दौरान शख्स खूब एंजॉय करते हुए इस गाने पर डांस कर रहा है। आदमी ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर 29 सेकेंड के इस डांस वीडियो ने तहलका मचा दिया है।
 

इस वीडियो को अब तक ट्विटर पर लगभग 15,000 से भी अधिक बार देखा जा चुका है। 'सारे लड़कों की कर दो शादी' सॉन्ग पर शख्स ने माधुरी जैसे एक्प्रेशन देते हुए मटक-मटक कर डांस किया है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि शख्स के डांस को देखने के लिए स्टेज के आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वायरल हो रही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 'जिन्दगी गुलजार है' नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस डांस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी डांस परफॉर्मेंस देख जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वाह! शानदार" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "बहुत बढ़िया" "वाह! क्या डांस है।"
विज्ञापन


बता दें कि 'सारे लड़कों की कर दो शादी' फिल्म दीवाना मुझ सा नहीं का है। यह फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी, जिसमें माधुरी दीक्षित और आमिर खान की जोड़ी नजर आई। फिल्म फिल्म के बीच हिट रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें