अगर आप मुंबई की लोकल ट्रेन या बस में सफर कर रहे हैं तो आपको मल्लिका शेरावत से मिलने का मौका कभी भी मिल सकता है।
मल्लिका शेरावत ने अपने शो 'द बैचलरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका' के प्रमोशन के तहत ऐसा करने का मन बनाया है।
बताया जा रहा है कि "लाइफ ओके' पर प्रसारित इस शो से जिस प्रकार हाई टीआरपी की आस लगाई जा रही थी हुआ उसके उलट है।
इतने मसाले डालने के बाद भी शो कुछ खास छाप नहीं छोड़ पा रहा। लोगों में उत्सुकता जगाने के लिए तय किया गया है कि मल्लिका शेरावत मुंबई की लोकल ट्रेनों और बसों में सफर करेंगी व लोगों से मुलाकात करेंगी।
इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच शो को पहचान मिलेगी। वैसे भी मल्लिका के लाख जतन और पब्लिसिटी स्टंड के बाद अब ये नया दाव होगा शो को बुलंदी पर ले जाने का।