फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर्टी रोल के साथ करेंगी मल्लिका वापसी

Tue, 29 Oct 2013 04:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल बीत गए हैं, जब पहली बार मल्लिका शेरावत ने अपनी पहली फिल्म 'ख्वाहिश' में सत्रह चुंबन दृश्य देकर सनसनी मचा दी थी।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ अब वे के.सी.बोकाडिय़ा की नई फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में करने जा रही हैं। इस फिल्म में अपने को-स्टार ओम पुरी के साथ मल्लिका ने कई हॉट सीन किए हैं।

ओम पुरी इस फिल्म में एक राजनीतिज्ञ के किरदार में हैं, जो अपनी उम्र से काफी छोटी युवती के साथ अवैध रिश्ते बनाते हैं। मल्लिका की यह फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


वे इस फिल्म को उतना ही महत्व दे रही हैं, जितना उन्होंने 'ख्वाहिश' को दिया था। बड़ी उम्र के एक्टर ओम पुरी के साथ हॉट सीन करने के बारे में उनका कहना है कि यह कहानी की मांग थी।
विज्ञापन


लेकिन मल्लिका का दावा है कि इस फिल्म में उनके सीन पहली फिल्म की तरह ही हॉट होंगे। वे आगे कहती हैं कि आज की पॉलिटिक्स काफी हद तक डर्टी हो चुकी है।

इसे परदे पर उतारने के लिए कलाकारों को भी थोड़ा तो डर्टी होना ही पड़ेगा। मल्लिका को पूरा भरोसा है कि इस फिल्म में भी उनकी आकर्षक देह का जलवा बरकरार रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें