फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की बीवी बनने को बेताब मल्लिका!

Thu, 30 Apr 2015 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्टर परफेक्शनिस्ट का दीवाना कौन नहीं है। चाहे उनकी एक्टिंग की बात हो या उनके विचारों की,हर कोई उनसे काफी प्रभावित रहता है। नए मामले में मल्लिका शहरावत ने तो आमिर की बीवी बनने की ख्वा‌ह‌िश जा‌हिर की है। दरअसल, मल्लिका ने आमिर की अगली फिल्म 'दंगल' में उनकी पत्नी का किरदार निभाने के लिए ऑडिशन दिया है और अब मल्लिका ने ट्वीट कर के कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं।
विज्ञापन


आमिर इस फिल्म में प्रसिद्ध पहलवान महावीर फोगट का किरदार निभा रहे हैं और मल्लिका श्रीमती फोगट बनने की इच्छा जता चुकी हैं जिसके लिए उन्होंने ऑडिशन भी दिए हैं। इस फिल्म के लिए आमिर भी हरयाणवी बोलना सीख रहे हैं तो ऐसे में इस हरियाणवी बाला के लिए यह रोल पाना आसान हो सकता है।

आखिरी बार फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में देखी गईं मल्लिका ऑडिशन के लिए पूरे पत्नी वाले अवतार में ही पहुंची। अब मल्लिका 'दंगल' में आमिर की पत्नी बन पाती हैं या नहीं यह तो डायरेक्टर के हाथ में है। लेकिन हमारी तरफ से ऑल द बेस्ट मल्लिका!
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें