बॉलीवुड हीरोइन मल्लिका शेरावत ने अपनी आने वाली फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' की किरदार 'भंवरी देवी' की तुलना बीएसपी सुप्रीमो मायावती से की है। उनसे जब पूछा गया कि भंवरी देवी से मायावती की तुलना करना क्या ठीक है तो उन्होंने जवाब दिया कि 'मायावती कौन सी दूध धुली हैं।' मल्लिका अपनी फिल्म का प्रमोशन करने राजधानी पहुंचीं हैं।
मल्लिका शेरावत 'डर्टी पॉलिटिक्स' में अनोखी देवी का किरदार निभा रही हैं, जो कि भंवरी देवी से प्रभावित बताया जा रहा है। यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी।