साउथ फिल्म इंडस्ट्री के महान निर्देशक और मलयालम फिल्म राइटर डेनिस जोसेफ का सोमवार यानी 10 मई को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें कोट्टायम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
बता दें कि मलयालम फिल्म उद्योग में काम शुरू करने से पहले डेनिस जोसेफ ने एक पत्रिका के साथ जुड़कर एक पत्रकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 1985 में उन्होंन एरेन संध्या के साथ एक पटकथा लेखक के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में दक्षिण भारत के बड़ सुपरस्टार ममूटी, शोभना, रहमान और उनके चाचा जोस प्रकाश मुख्य भूमिका में थे।