पोस्ट साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "कोझिकोड एक ऐसी जगह है जिसे मैं बहुत प्यार करती थी। लेकिन, रात में एक कार्यक्रम के बाद लौटते समय, भीड़ में से एक व्यक्ति ने मुझे पकड़ लिया। मुझे यह बताते हुए भी घृणा महसूस हो रही है। क्या हमारे आसपास के लोग इतने निराश हैं? हम प्रमोशन के लिए कई जगहों पर गए थे, लेकिन मेरा इतना खराब अनुभव कहीं नहीं रहा। मेरे साथी एक्ट्रेस के साथ भी ऐसा ही हुआ था। भीड़ के दुर्व्यवहार का शिकार हुई दूसरी अभिनेत्री ने भी अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपना दर्दनाक अनुभव साझा किया है।
Ekta Kapoor: एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एक साल पहले बेगूसराय में दर्ज हुआ था मामला
उन्होंने कहा कि मॉल में भीड़भाड़ थी और सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अभिनेत्री ने कहा कि एक व्यक्ति ने उनके एक सह-कलाकार के साथ दुर्व्यवहार किया लेकिन वह प्रतिक्रिया नहीं दे सकीं। बाद में मुझे भी इसी तरह के अनुभव का सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने प्रतिक्रिया दी ... मैं चाहती हूं कि किसी को भी अपने जीवन में इस तरह के अनुभव का सामना न करना पड़े।' एक्ट्रेस ने कहा कि वह चाहती हैं कि दोषियों को सजा मिले।
Krrish 4: ‘ब्रह्मास्त्र’ को टक्कर देगी ऋतिक की ‘कृष 4’? फिल्म के वीएफएक्स पर राकेश रोशन ने दिया बड़ा हिंट