मलयाली एक्ट्रेस अपहरण केस में अभिनेता दिलीप कुमार की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। खबरों की मानें तो इस अपहरण मामले में हाल ही में अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री काव्या माधवन ने केरल हाई कोर्ट में अपने पति की एंटीसिपेट्री बेल के लिए एक याचिका दायर की है।
पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा, रोकनी पड़ी शूटिंग
यह चौथी बार है जब दिलीप की तरफ से कोई याचिका दायर की जा रही है। दिलीप की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए शनिवार को अदालत ने इस मामले पर अपना फैसला सोमवार तक सुरक्षित रख लिया है।
बता दें मलयाली अपहरण मामले में साजिश करने वाले दिलीप को पुलिस ने 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि दिलीप ने 17 फरवरी को कोच्चि जाते वक्त एक्ट्रेस का न केवल अपहरण करवाया था बल्कि उसकी तस्वीरें खींचने और अश्लील वीडियो बनाने को भी कहा था। पुलिस के सूत्रों के अनुसार दिलीप ने ये साजिश साल 2013 में ही रच ली थी। इसके लिए उन्होंने एक शख्स को डेढ़ करोड़ रुपये भी दिए थे।