मलयालम अभिनेता मामूकोया नहीं रहे। एक्टर का बुधवार को कोझिकोड के एक अस्पताल में निधन हो गया। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अभिनेता सोमवार रात मलप्पुरम जिले में एक फुटबॉल टूर्नामेंट से जुड़े समारोह में हिस्सा लेने के दौरान बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
थिएटर से शुरू की अभिनय पारी
एक्टर के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इलाज के दौरान अभिनेता की हालत स्थिर थी, लेकिन कथित तौर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद बुधवार दोपहर वह दुनिया से विदा हो गए। एक्टर की उम्र 76 वर्ष थी। मामूकोया ने वर्ष 1979 में थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। मामूकोया ने हास्य अभिनेता के रूप में अपनी अच्छी पहचान बनाई।
Nawazuddin Siddiqui: पत्नी से विवाद के बीच नई मुश्किलों में घिरे नवाज, अब कोलकाता के वकील ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
फ्रेंच फिल्म में भी किया काम
मामूकोया ने अपने फिल्मी करियर में 450 से अधिक मलयालम फिल्मों में अभिनय किया। उनके अभिनय करियर का मुख्य आकर्षण मालाबार बोली और उनका शारीरिक कद रहा। वह दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते थे। वह वर्ष 2022 में आई एक्टर विक्रम की फिल्म 'कोबरा' में भी नजर आए थे। मामूकोया ने फ्रांसीसी फिल्म 'फ्लैमेंस ऑफ पैराडाइज' में भी काम किया था।