बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने लुक्स के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। मलाइका को फैशन शोज में अक्सर रैंप वॉक करते हुए देखा जाता है। शुक्रवार को मलाइका ने रैंप वॉक किया तो वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।