मैं अभी भी शादी में भरोसा करती हूं
इस दौरान मलाइका ने स्वीकार किया कि उन्हें अभी भी शादी पर भरोसा है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जब तक यह स्वाभाविक रूप से न हो, तब तक वह इसे अपने लिए आदर्श नहीं मानतीं। मैं विवाह में विश्वास करती हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह मेरे लिए ही बना है। अगर ऐसा होता है, तो बहुत अच्छा। लेकिन मैं इसकी तलाश में नहीं हूं। मैं बहुत संतुष्ट हूं। मेरी शादी हुई थी। फिर मैं उससे आगे बढ़ गई। मैं कई रिश्तों में रही हूं। लेकिन मैं इससे ऊब नहीं गई हूं। मुझे अब भी अपना जीवन प्यारा है। मुझे प्यार पाना और प्यार बांटना पसंद है। मुझे ऐसी स्थिति में रहना पसंद है जहां मैं किसी खूबसूरत रिश्ते को संवार सकूं। इसलिए मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं। लेकिन साथ ही मैं इसकी तलाश में नहीं हूं। अगर ऐसा होता है, अगर यह मेरे दरवाजे पर दस्तक देता है, तो मैं स्वीकार कर लूंगी। साथ ही उन्होंने युवाओं को ये भी सलाह दी कि कम उम्र में शादी न करें।
2017 में हुआ था मलाइका-अरबाज का तलाक
मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में सलमान खान के भाई व अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी। लगभग 18 साल तक साथ रहने के बाद साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2017 में मलाइका और अरबाज ने आधिकारिक रूप से एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। उसके बाद मलाइका का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ भी जोड़ा गया। फिलहाल अब मलाइका और अर्जुन भी अलग हो चुके हैं।