सलमान खान और चित्रांगदा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म देखना या न देखना दर्शकों के ऊपर
‘धुरंधर’ को लेकर चित्रांगदा ने कहा कि कभी-कभी जब धुरंधर जैसी फिल्म आती है, तो कुछ लोग इसे सिर्फ हिंसात्मक सीन वाली फिल्म के रूप में देखते हैं, लेकिन यही तो कहानी कहने का तरीका है। हर जॉनर की अपनी एक अलग स्टाइल होती है। मैं इस पर कोई राय नहीं देती। यह दर्शकों और उनके विवेक के ऊपर है कि वे फिल्म देखें या न देखें या इससे सहमत हों या न हों। कभी-कभी हम कुछ ज्यादा ही आलोचनात्मक हो जाते हैं। लेकिन आपको इसे सही नजरिये से देखना चाहिए और इसे कुछ सिनेमाई छूट देनी चाहिए।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘इंडस्ट्री में चलता है पावर गेम और राजनीति’, चित्रांगदा सिंह का बॉलीवुड को लेकर बड़ा खुलासा; बोलीं- लड़ना होगा
‘बैटल ऑफ गलवां’ में नजर आएंगी चित्रांगदा
वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2025 में चित्रांगदा की चार फिल्में रिलीज हुईं। इनमें 'परिक्रमा', 'हाउसफुल 5', 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' और 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' शामिल हैं। हालांकि, ‘हाउसफुल 5’ को छोड़कर बाकी सारे प्रोजेक्ट्स ओटीटी पर ही रिलीज हुए। वो आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म में ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर’ में नजर आई थीं। अब वो सलमान खान के साथ ‘बैटल ऑफ गलवां’ में दिखाई देंगी। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया है।