फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: सलमान खान-अरबाज की बहनों के लिए मलाइका अरोड़ा ने रखा लंच, एक साथ दिखीं 'खानदान' की महिलाएं

Thu, 07 Aug 2025 12:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malaika Arora Hosted Lunch For Alvira And Arpita: मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सलमान खान और अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान की बहनों अलवीरा-अर्पिता के लिए लंच होस्ट किया। इस दौरान खान फैमिली साथ नजर आई। 
विज्ञापन
मलाइका के रेस्टोरेंट में खान फैमिली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं। साल 2017 में इनका तलाक हो गया। अरबाज शूरा खान के साथ मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। मलाइका अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं। अरबाज से तलाक के बावजूद मलाइका की बॉन्डिंग उनके परिवार के साथ बरकरार है। हाल ही में मलाइका ने अरबाज की बहनों के लिए लंच रखा। 

विज्ञापन

एक्स भाभी के न्योते पर पहुंचीं अलवीरा-अर्पिता
मलाइका अरोड़ा ने अपनी दोनों एक्स ननदों अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा को लंच पर बुलाया। मलाइका के न्योते पर सलमान खान की दोनों बहनें अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। मलाइका ने लंच अपने नए रेस्टोरेंट में रखा। इस दौरान सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी बेटे निर्वाण के साथ दिखाई दीं। 'खानदान' की महिलाओं का लंच के बहाने एक बढ़िया गेट-टूगेदर हुआ, जिसका वीडियो सामने आया है। 
 

मलाइका के रेस्टोरेंट में खान फैमिली - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्वाण की गोद में नजर आईं अर्पिता की बेटी आयत
अरबाज खान और मलाइका के बेटे अरहान खान, सोहेल खान और सीमा सजदेह के बेटे निर्वाण खान भी इस दौरान मौजूद रहे। इसके अलावा अर्पिता के दोनों बच्चे नजर आए। अलवीरा भी अपने दोनों बच्चों-अयान और अलीजेह के साथ नजर आईं। सोहेले के बेटे निर्वाण की गोद में अर्पिता की बेटी आयत को देखा जा सकता है। इस मौके पर अरबाज खान की बहनों के साथ ही मलाइका की बहन व एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी उपस्थित रहीं। सभी ने पैपराजी को पोज दिए।
विज्ञापन

जल्द पिता बनने वाले हैं अरबाज खान
बता दें कि अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को डेट किया। दोनों का अफेयर करीब आठ साल रहा। हालांकि, अब इनका ब्रेकअप हो चुका है। वहीं, अरबाज खान की बात करें तो उन्होंने साल 2023 में शूरा खान से शादी रचाई। शूरा जल्द ही मां बनने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें