फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: भाषा विवाद के बीच अचानक क्यों ट्रोल हुईं काजोल? हिंदी बोलने से जुड़ा है मामला...वीडियो वायरल

Thu, 07 Aug 2025 11:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Marathi Language Controversy: महाराष्ट्र में भाषा विवाद के बीच अभिनेत्री काजोल को अचानक ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें बायकॉट करने की बातें कही जा रही हैं। कुछ नेटिजन्स तो इन्हें हिंदी फिल्में न करने तक की सलाह दे रहे हैं। आखिर क्यों? जानिए
विज्ञापन
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में भाषा विवाद अभी पूरी तरह थमा नहीं है। इस बीच अभिनेत्री काजोल का एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद हिंदी भाषी नेटिजन्स का गुस्सा भड़क गया है और वे अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, हुआ यह कि काजोल हाल ही में मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में शामिल हुईं। इस दौरान इस कार्यक्रम में काजोल एक रिपोर्टर पर नाराजगी जताती दिखीं और वह भी इस बात पर क्योंकि उसने अभिनेत्री से हिंदी बोलने को कहा। 

विज्ञापन

हिंदी में बोलने पर कहने को रिपोर्टर पर भड़कीं काजोल
पुरस्कार समारोह में काजोल को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित राज कपूर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। काजोल ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद वहां लोगों को संबोधित किया और आभार जताया। इस दौरान उन्होंने अधिकांश समय मराठी और अंग्रेजी बोली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अधिकांश जवाब मराठी भाषा में दिए। इसी दौरान एक रिपोर्टर ने उन्हें हिंदी में अपनी बात दोहराने को कहा। इस पर काजोल भड़क गईं।

मनसे ने शेयर किया वीडियो
हिंदी में बोलने पर टोके जाने पर काजोल ने रिपोर्टर से कहा, 'अभी मैं हिंदी में बोलूं'? इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने आगे कहा, 'जिसे समझना है वो समझ लेंगे'। काजोल का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। नेटिजन्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। कुछ नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं, 'हिंदी भाषा बोलने से दिक्कत है तो हिंदी फिल्में क्यों करती हो?' कुछ नेटिजन्स ने लिखा, 'इन्हें मराठी के साथ इंग्लिश बोलने में दिक्कत नहीं है, लेकिन हिंदी बोलने से दिक्कत है'। इस बीच राज ठाकरे की अगुवाई वाली मनसे ने अपने एक्स अकाउंट से काजोल का यह वीडियो शेयर किया है। 
 
विज्ञापन

क्या सच में काजोल ने नहीं बोली हिंदी?
सम्मान समारोह का एक वीडियो काजोल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया। यह सच है कि उन्होंने मराठी भाषा में भाषण दिया। अंग्रेजी भाषा भी बोली। मगर, इसके अलावा उन्होंने हिंदी भाषा भी बोली। मगर, काजोल की वह वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वे रिपोर्टर से कह रही हैं, 'अभी मैं हिंदू में बोलूं?' काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें फिल्म 'मां' में देखा गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें