मलाइका अरोड़ा ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस पोस्ट में उन्होंने 'ना कहने' को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका अब अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं।
Lucky Baskhar: क्या लकी भास्कर के लिए पहली पसंद थे नानी? जानें क्या इसके पीछे की सच्चाई
अर्जुन ने खुद को कहा सिंगल
हाल ही में अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान अपने ब्रेकअप की पुष्टि कर सबको हैरान कर दिया था। लोग कयास लगा रहे हैं कि अभिनेता के एलान के बाद मलाइका की यह पोस्ट को अर्जुन कपूर के लिए है।
मलाइका ने किसके लिए लिखी ऐसी बात?
मलाइका ने बिना किसी का नाम लिए इस इंस्टाग्राम स्टोरी को लोगों के साथ साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने उन चीजों को न कहने के महत्व पर जोर दिया है जो ऊर्जा को खत्म करती हैं। पोस्ट में लिखा है, "नो"वेंबर...यह समय ऐसे लोगों, स्थानों और स्थितियों को अस्वीकार करने के लिए शुरू करने का है जो ऊर्जा को खत्म करते हैं।"
अर्जुन कपूर कर चुके हैं ब्रेकअप की पुष्टि
बता दें कि 'सिंघम अगेन' के प्रचार कार्यक्रम में अर्जुन ने मलाइका के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए कहा था कि अभी वह सिंगल हैं। इस एलान ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, खासकर तब जब अरोड़ा ने सार्वजनिक रूप से ब्रेकअप के बारे में कुछ भी नहीं कहा। इस साल की शुरुआत में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है।
सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर ने भी किया है काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर ने हाल ही में रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में एक खलनायक की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 1 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। वहीं, मलाइका अरोड़ा ने खो गए हम कहां में विशिष्ट भूमिका में नजर आई थीं।
Singham Again Collection Day 3: सप्ताहांत में स्त्री 2 से काफी पीछे छूटी सिंघम अगेन, जानें तीन दिन का कलेक्शन