फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: मलाइका अरोड़ा ने बिकिनी पहन उड़ाए अर्जुन कपूर के होश, मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहा कपल

Fri, 03 Dec 2021 11:09 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने अपने प्यार का इजहार कई बार एक दूसरे से किया है। यहां तक कि दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट भी किया जाता है। हाल में ही दोनों को मानदीव में छुट्टियां मनाते देखा गया है। कैमरों से दूर मालदीव के पटीना आइलैंड पर मलाइका और अर्जुन सुकून के पल बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले इस कपन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। लेकिन इन तस्वीरों की खास बात है कि दोनों ने एक साथ कोई भी तस्वीर साझा नहीं की। बल्कि मलाइका अरोड़ा समंदर किनारे बिकिनी में सेल्फी लेती नजर आईं। तो वहीं अर्जुन कपूर रिलैक्स मूड में दिखें।

 
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेकअप की खबरें
हाल में ही दोनों की ब्रेकअप की खबरें खूब जोरों पर थीं। खबरें थी कि दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। यहां तक की दोनों को साथ में लंबे समय से साथ नहीं देखा गया था।  लेकिन एक साथ मालदीव में टाइम स्पेंड करते इस जोड़े ने तमाम खबरों को महज अफवाह साबित कर दिया। फिलहाल दोनों मालदीव में समंदर किनारे रोमांटिक समय बिता रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन ने शेयर की तस्वीर
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें साझा की है। जहां वे बीच साइड पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना आसान है कि दोनों एक साथ वेकेशन पर गए हैं। 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा "जब वह आपको छुट्टियों के दौरान इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते हुए पकड़ती हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा डांस रियलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर 2 को जज करती दिखी थीं। जबकि अर्जुन कपूर हाल में फिल्म भूत पुलिस में नजर आए थे, उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। जल्द ही वह एक विलेन रिटर्न में दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें