अभिनेता सनी देओल फिल्म 'जाट' में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है, जो जल्द पूरा होगा। आज रविवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट पर अपडेट दिया है। उन्होंने इसका प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सनी देओल गरजते दिख रहे हैं।