सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान
सलमान खान ने भी गायिकी में हाथ आजमाया है। फिल्म ‘हीरो(2015)’ को उन्होंने प्रोड्यूस किया था, इस फिल्म में ‘मैं हूं हीरो तेरा….’ गाने को भी अभिनेता ने गाया। इसके अलावा वह अपनी ही फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ के टाइटल ट्रैक में अपनी आवाज दे चुके हैं। फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ में भी ‘चांदी की डाल पर…’ गाने को गा चुके हैं।
इन बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों के अलावा कई और एक्टर्स भी हैं, जिन्होंने फिल्मों में गाने गाए हैं, इसमें फरहान अख्तर, डैनी डेंजोंगप्पा जैसे नाम शामिल हैं। श्रद्धा कपूर ने भी कुछ गाने गाए हैं।