फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandu Champion: कार्तिक ने पूरी की 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग, मेकर्स ने नई तस्वीर साझा कर की घोषणा

Fri, 02 Feb 2024 03:34 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक के फैंस उन्हें इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने आज आधिकारिक रूप से फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन, साजिद नाडियाडवाला, कबीर खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय बैक टू बैक हिट फिल्मों पर काम कर रहे हैं। कार्तिक की आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। वहीं, अभिनेता की अगली फिल्म 'आशिकी 3' की घोषणा भी हो चुकी है। कार्तिक के फैंस उन्हें इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने आज आधिकारिक रूप से फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की है।
विज्ञापन


नई तस्वीर में कार्तिक के साथ दिखें मेकर्स
'चंदू चैंपियन' की शूटिंग खत्म होने के बाद निर्माताओं ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में साजिद नाडियाडवाला के साथ कार्तिक आर्यन और कबीर खान नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'साल की सबसे बड़ी फिल्म के लिए खुद को तैयार रखें। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान निर्देशित फिल्म 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन ने मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। यह फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होगी।'



यह भी पढ़ें: CCL 2024: इस ओटीटी पर स्ट्रीम होगा सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का 10वां सीजन, चौका-छक्का लगाते दिखेंगे ये सितारे
विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया 
साजिद नाडियाडवाला के साथ कार्तिक आर्यन और कबीर खान की नई तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक फ्रेम में तीन दिग्गज बॉक्स आफिस पर राज करने जा रहा है।' वहीं, दूसरे ने कहा, 'चंदू चैंपियन का इंतजार नहीं कर सकते।' जबकि एक तीसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, 'हम चैंपियन को देखने के उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी 'चंदू चैंपियन' 
कार्तिक की फिल्म के बारे में बात करें, तो 'चंदू चैंपियन' को साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर स्वर्ण पदक विजेता है, जिन्होंने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर 1972 में जर्मनी में आयोजित पैरालंपिक में उन्होंने देश को गौरवान्वित महसूस कराया। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमराघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan: जॉर्डन से फिल्म की शूटिंग पूरी करके वापस लौटे अक्षय-टाइगर, पोस्ट साझा कर दिया अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें