फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अफेयर की खबरों के बीच मिले माहिरा शर्मा और क्रिकेटर सिराज? फैंस की पैनी नजरों से नहीं बच सके

Sun, 29 Mar 2026 01:47 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahira Sharma And Cricketer Siraj Viral Video: टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा का नाम इन दिनों क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों इस बात का खंडन कर चुके हैं लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर फैंस को लगा कि ये दोनों गुपचुप तरीके से मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और क्रिकेटर सिराज - फोटो : इंस्टाग्राम@mahira.sharrma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लैमर की दुनिया और क्रिकेटर का पुराना नाता है। कई क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के बीच अफेयर हुए, कुछ शादी के बंधन में भी बंधे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ देखा गया। दोनों एक ही जगह पर थे लेकिन अलग-अलग ही पैपराजी के सामने आए। इसके बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस ने वीडियो में ऐसी बारीक बातों को पकड़ा जिससे पता चला कि सिराज और माहिरा एक-दूसरे से मिले हैं। 

दोनों की वीडियो में फैंस ने पकड़ी खास बात 

विज्ञापन

माहिरा शर्मा और क्रिकेटर सिराज के वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग वायरल हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा कि इनके वीडियो में एक कॉमन शख्स नजर आ रहा है। ब्लैक टी-शर्ट पहने वह शख्स माहिरा के साथ भी दिखा और सिराज के वीडियो में भी नजर आया। बस इसी बात से फैंस ने, नेटिजंस ने अंदाजा लगा लिया कि सिराज और माहिरा एक ही जगह पर मौजूद हैं। दोनों ही अहमदाबाद के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। 


माहिरा और सिराज ने अफेयर की खबरों से किया था इंकार
कुछ वक्त पहले जब माहिरा और क्रिकेटर सिराज के इनके रिश्ते के बारे में पूछा गया था दोनों ने इस बात से इंकार किया था। अफेयर की खबरों को बेबुनियाद बताया। लेकिन अब इनको गुपचुप तरीके से मिलते हुए देखा गया है तो फिर से रिलेशनिशप की अटकलें लगने लगी हैं। 

विज्ञापन



विज्ञापन

माहिरा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @mahirasharma
ये खबर भी पढ़ें: रणवीर सिंह की फिल्म के ‘धुरंधर’ बने ये एक्टर्स, छोटे किरदारों में दिखाया दम; राकेश बेदी ने तो मचा दी धूम 

बिग बॉस से माहिरा को मिला था फेम
माहिरा को ‘बिग बॉस 13’ से काफी शोहरत मिली। हालांकि, इससे पहले वह कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। बिग बॉस के दौरान उनकी नजदीकियां पारस छाबड़ा के साथ भी बढ़ीं, दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया, लेकिन बाद में ब्रेक अप हो गया। अब माहिरा का नाम क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें