फिल्म 'धुरंधर 2' में जमील जमाली के किरदार में नजर आए राकेश बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios
राकेश बेदी ने डायलॉग से जीता फैंस का दिल
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया था। फिल्म में ‘बच्चा है तू मेरा’ जैसे कई डायलॉग खूब पॉपुलर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस डायलॉग को जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।फिल्म में उनका किरदार जमील एक करप्ट पॉलिटिशियन है, उसके तार अपराधियों के साथ जाकर जुड़ते हैं। राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर तरीके से निभाया। ‘धुरंधर 2’ के आखिर में जमील, हमजा की मदद की करता है, क्योंकि वह भी भारतीय एजेंट निकलता है। इस सरप्राइज को देखकर फैंस चौंक गए थे।
फिल्म 'धुरंधर 2' में दिखे गौरव गेरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@gauravgera
आलम बनकर गौरव गेरा ने किया हैरान
‘धुरंधर 2’ के कारण कॉमेडी के मशहूर रहे गौरव गेरा भी चर्चा में आ गए हैं। फिल्म में उन्होंने मोहम्मद आलम का गंभीर और संजीदा किरदार निभाया है। ‘धुरंधर 2’ में जब उनका किरदा आलम मरता है तो दर्शकों को बहुत बुरा लगता है।
फिल्म 'धुरंधर 2' में उजैर बलोच बने दानिश पंडोर
- फोटो : इंस्टाग्राम
उजैर के किरदार में छा गए दानिश पंडोर
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने दानिश पंडोर को भी खूब पाॅपुलैरिटी दी है। इस फिल्म में उन्हाेंने उजैर बलोच का किरदार निभाया है। वह ल्यारी का एक गैंगस्टर है जो अपने भाई रहमान डकैत के राज को आगे बढ़ा रहा है। इस फिल्म से पहले दानिश ने कई फिल्में और सीरीज की लेकिन ‘धुरंधर 2’ उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आए विवेक सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम@viveksinhaactor
विवेक सिन्हा से हुई दर्शकों को नफरत
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में विवेक सिन्हा का रोल चंद मिनट का है लेकिन वह दर्शकों को जेहन में बस जाते हैं, उनके किरदार से ऑडियंस को नफरत हो जाती है। सोशल मीडिया पर अपने नेगेटिव रोल के कारण वह दर्शकों से गालियां भी खा रहे हैं। लेकिन इस बात से वह काफी खुश हैं। फिल्म ‘धुरंधर 2’ में वह एक हाइजैकर जहूर मिस्त्री के रोल में थे जो भारत को भला-बुरा कहता है। जहूर मिस्त्री के डायलॉग सुनकर फैंस गुस्से से भर गए थे।