अभिनेता रितेश देशमुख विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनकी कंपनी को ऋण देने में सहकारी बैंकों ने अनियमितता तो नहीं की गई है यह पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। इस बात की जानकारी बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री अतुल सावे ने दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले लातूर जिले में भाजपा के कुछ नेताओं ने रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की नेतृत्व वाली कंपनी 'देश एग्रो प्राइवेट लिमिटेड' को सहकारी बैंक द्वारा ऋण देने में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था।