फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaye Khanna: शुक्राचार्य के किरदार में अक्षय खन्ना ने डराया, 'महाकाली' का टीजर देखकर रोंगटे खडे़ हो जाएंगे

Mon, 24 Aug 2026 11:44 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahakali Shukracharya war cry: फिल्म 'धुरंधर' में अपनी अदाकारी से सबको हैरान करने वाले अक्षय खन्ना ने अपनी अगली फिल्म 'महाकाली' के फर्स्ट लुक में सबको चौंका दिया। सोमवार को जारी हुए इस फिल्म के टीजर को देखकर यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
महाकाली में अक्षय खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘हनु-मान’ की कामयाबी के बाद प्रशांत वर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ का पहला लुक जारी किया है। इसमें अक्षय अक्षय खन्ना बहुत ही अलग लुक में नजर आए हैं। फिल्म में वह शुक्राचार्य का किरदार निभाते नजर आएंगे। जानिए इस फर्स्ट लुक में क्या है खास?
विज्ञापन

महाकाली में अक्षय खन्ना - फोटो : Youtube @RKDofficial
टीजर में क्या खास?  
लगभग तीन मिनट के इस टीजर की शुरुआत मां काली के मंदिर से होती है। मंदिर में एक महिला अपना बच्चा छोड़कर भाग जाती है। 

दूसरी तरफ दिखाया जाता है कि शुक्राचार्य फिर जीवित हो रहे हैं। उनके किरदार के वॉइस ओवर में अक्षय खन्ना कहते हैं- ‘समुद्र मंथन के समय देवाें एवं असुरों के समान श्रमदान करने के पश्चात, विष्णु ने केवल देवों को अमृत प्रदान किया। ये धर्म है या अधर्म? इंद्र के सिंघासन का अधिकार हमसे छीन लिया गया, ये धर्म है या अधर्म? समस्त असुर जाती को पाताल लोक में ढकेलकर 14 लोक के द्वार बंद कर दिए गए, ये धर्म है या अधर्म? केवल 14 दिनों में असुरों का विजय घोष हमारे कानों में गूंज उठेगा।’
विज्ञापन

महाकाली टीजर - फोटो : Youtube @RKDofficial
अंत में मिली मां काली की झलक
इसके बाद शुक्राचार्य रक्तबीज को आदेश देते हैं कि मानव जाति का सर्वनाश कर दो। टीजर के अंत में मां काली उसी बच्चे को गोद में लिटाए नजर आती हैं जिसे एक महिला मंदिर में छोड़ गई थी।

कब रिलीज होगी फिल्म?
प्रशांत वर्मा के ‘हनु-मान’ यूनिवर्स की अगली किश्त ‘महाकाली’ अगले साल 8 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय असुरों के गुरू शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय के अलावा फिल्म में श्रिया रेड्डी, भूमि शेट्टी और रोहित सराफ समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन पूजा कोल्लुरू ने किया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें