फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahaakshay Chakraborty: महाक्षय चक्रवर्ती ने नेपोटिज्म पर दिया बड़ा बयान, बोले- मेरा संघर्ष अभी भी जारी

Sun, 07 May 2023 03:38 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेपोटिज्म और स्टार किड को लेकर महाक्षय चक्रवर्ती ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता तो हर चौथी पांचवी फिल्म में मैं होता, लेकिन ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
महाक्षय चक्रवर्ती - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाक्षय चक्रवर्ती बॉलीवुड के जाने माने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं। मिथुन के बेटे ने भी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म जिम्मी से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद इश्केदारियां, हॉन्टेड 3डी, रॉकी जैसी फिल्में की हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जोगीरा सारा रा रा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह इंस्पेक्टर जय शर्मा के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बात की है। 

विज्ञापन

महाक्षय चक्रवर्ती - फोटो : social media
मिथुन चक्रवर्ती ने महाक्षय को कही थी यह बात
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान महाक्षय ने कहा कि पिता मिथुन चक्रवर्ती ने हमेशा साथ दिया है। पिता ने हमेशा यही कहा कि अगर इंडस्ट्री में आना है तो आपकी ही पसंद होगी। मैंने एक्टर बनने का फैसला किया। मेरे माता पिता ने इसको लेकर कभी भी जोर नहीं दिया था। पापा ने एक बार कहा था कि मैं तुम्हारी बिल्कुल मदद नहीं करूंगा, क्योंकि तुम मेरे बेटे हो। मेरा बेटा होने की वजह से तुम्हें कभी भी फ्री टिकट नहीं मिलेगा। तुम्हें इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए खुद मेहनत करनी होगी, खुद ही जनता का प्यार हासिल करना होगा, पैसा और समय सभी कुछ खुद कमाना होगा। 

The Kerala Story: तमिलनाडु के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी 'द केरल स्टोरी', मल्टीप्लेक्स संगठनों का फैसला

महाक्षय चक्रवर्ती - फोटो : social media
महाक्षय बोले- मैं अभी भी संघर्ष कर रहा हूं
नेपोटिज्म और स्टार किड को लेकर एक्टर ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता तो हर चौथी पांचवी फिल्म में मैं होता, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अभी भी बाकी सभी की तरह संघर्ष कर रहा हूं और मुझे कहते हुए गर्व होता है। उन्होंने आगे कहा कि जिस दौरान मुझे काम नहीं मिल रहा था, उसका कारण यही था कि मैं ऑडिशन में सिलेक्ट नहीं हो रहा था और मेरा मानना है कि इसमें कुछ गलत नहीं है। रिजेक्ट होना बहुत सामान्य है। मैंने टीवी, फिल्म और वेब सीरीज के लिए ऑडिशन्स दिए हैं। साथ ही इन्हीं के कारण मुझे काम मिला है और मैं अभी भी ऑडिशन देता हूं, क्योंकि मैं एक एक्टर हूं। 
विज्ञापन

महाक्षय चक्रवर्ती - फोटो : social media
जोगीरा सारा रा रा में नजर आएंगे महाक्षय
आपको बता दें कि महाक्षय जल्द ही फिल्म जोगीरा सारा रा रा में इंस्पेक्टर जय शर्मा की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में नेहा शर्मा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा एक्टर फिल्म रॉस में भी नजर आने वाले हैं,जिसकी शूटिंग फिलहाल पूरी हो चुकी है। 

Roadies 19: प्रिंस नरूला की बदसलूकी पर भड़कीं रिया चक्रवर्ती? एक्ट्रेस ने उठाया फिर यह कदम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें