फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नहीं सतरंगी प्यार करेंगी माधुरी

Fri, 08 Nov 2013 07:40 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही फिल्म डेढ़ इश्किया में प्रेम के सात रंग दिखाई देंगे। फिल्म की लीड हीरोइन माधुरी दीक्षित के माध्यम से इन्हें प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


विशाल भारद्वाज के बैनर की इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी की भी अहम भूमिकाएं हैं। डेढ़ इश्किया में उर्दू के शब्दों का प्रभावशाली प्रयोग किया गया है।

चूंकि नसीर और अरशद दोनों की ही उर्दू अच्छी है, इसलिए उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई है। इस फिल्म का लेखन विशाल भारद्वाज ने किया है और इसके निर्माता भी वे ही हैं।
विज्ञापन


दरअसल यह तीन साल पहले रिलीज हुई हिट फिल्म इश्किया की सीक्वल है। इश्किया में विद्या बालन की मुख्य भूमिका थी, लेकिन सीक्वल में माधुरी को लिया गया है। माधुरी के अलावा इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी हैं।
विज्ञापन


फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया गया है। विद्या से माधुरी की तुलना भी शुरू हो चुकी है ऐसे में माधुरी का किरदार सशक्त बनाने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें