फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित को ध्यान में रखकर लिखा गया था 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना? जानिए क्यों

Tue, 27 Jun 2023 01:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'1942: ए लव स्टोरी' के लिए अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पहली पसंद नहीं थे। विधु विनोद चोपड़ा इस फिल्म में आमिर खान और माधुरी दीक्षित को कास्ट करना चाहते थे। 
विज्ञापन
मनीषा कोइराला-अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' बॉलीवुड की पसंदीदा फिल्मों में शुमार है। इसमें अनिल कपूर और मनीषा कोइराला लीड रोल में नजर आए। यह फिल्म कई मायनों में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म के लिए आरडी बर्मन ने आखिरी बार कंपोजिंग की थी। इसके अलावा डॉल्बी एसआर साउंड के साथ रिलीज होने वाली यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है। फिल्म का 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना खूब हिट हुआ।

विज्ञापन


निर्देशक की थी यह प्लानिंग
इस चर्चित फिल्म को लेकर एक हैरान करने वाली बात यह है कि इसके लिए अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पहली पसंद नहीं थे। विधु विनोद चोपड़ा इस फिल्म में आमिर खान और माधुरी दीक्षित को कास्ट करना चाहते थे। उनका मानना था कि आमिर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी फिल्म 'दिल' की तर्ज पर दर्शकों के दिलों पर जादू चला सकती है। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: कल रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले', फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
विज्ञापन


माधुरी दीक्षित ने इसलिए किया था इनकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान और माधुरी दीक्षित के पास उस वक्त विधु विनोद चोपड़ा को देने के लिए डेट्स नहीं थीं। कहा जाता है कि जब माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म के लिए इनकार कर दिया तो निर्देशक को ऑडिशन के दौरान दी गई मनीषा कोइराला की परफॉर्मेंस याद आई और इस तरह उन्होंने एक्ट्रेस को मौका दिया। वहीं, आमिर खान के हिस्से जाने वाला रोल अनिल कपूर को दिया गया।
विज्ञापन

Gadar 2: 'जीते' के किरदार के लिए उत्कर्ष शर्मा ने पढ़ा उर्दू का पाठ, सेट पर रोज रखी जाती थी स्पेशल पाठशाला

विधु विनोद चोपड़ा ने किया था खुलासा
एक इंटरव्यू के दौरान खुद विधु विनोद चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया था। निर्देशक ने यह भी बताया था कि 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना माधुरी दीक्षित को ध्यान में रखकर लिखा गया था। बता दें कि फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' में जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में नजर आए।
Shahana Goswami: 'नीयत' की रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हैं शहाना गोस्वामी, अपने रोल के बारे में कही यह बड़ी बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें