फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के छोटे बेटे ने पूरी की स्कूलिंग, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

Sun, 28 May 2023 10:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

माधुरी को आखिरी बार फिल्म मजा मा में देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म में माधुरी की एक्टिंग को काफी ज्यादा सराहना मिली थी।
विज्ञापन
परिवार के साथ माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने काफी खुश हैं। दरअसल, उनके छोटे बेटे रेयान नेने की स्कूली शिक्षा पूरी कर ली है। अभिनेत्री और उनके पति ने बेटे के स्कूल अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में के दीक्षांत समारोह में भाग लिया और इस सफलता का जश्न मनाया।

विज्ञापन

Bheed Ott Release: इंतजार खत्म! राजकुमार राव की 'भीड़' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब-कहां देखें फिल्म?

माधुरी ने साझा की खुशी
इस पोस्ट के साथ माधुरी और उनके पति ने लिखा, "प्राउड पेरेंट मोमेंट: मेरे ब्रिलियंट स्टार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए बधाई।" इन तस्वीरों में से एक फोटो में रियान फॉर्मल में पोज दे रहे हैं। एक अन्य फोटो में वह अपने माता-पिता और बड़े भाई आरिन नेने के साथ दिख रहे हैं। दोनों ने इन फोटोज के साथ दीक्षांत समारोह का एक वीडियो भी साझा किया है। 
IIFA AWARDS 2023: ऋतिक और आलिया ने जीते बेस्ट एक्टर पुरस्कार, 'रॉकेट्री' के लिए माधवन बने बेस्ट डायरेक्टर

सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाइयां
इन फोटोज और वीडियो को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री को लोग जमकर बधाई देने लगे। एक फैन ने लिखा, "रेयान और उनके माता-पिता को बधाई!!'' एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "परिवार के सभी सदस्यों को बधाई और भगवान आपको आशीर्वाद दें बेटा।" एक यूजर ने लिखा, 'हैंडसम रेयान बधाई हो और भविष्य के लिए शुभकामनाएं सभी को गौरवान्वित करें।'
Priyanka Chopra: जब 'ऐतराज' में राकेश रोशन ने देखा देसी गर्ल का बोल्ड सीन, पानी-पानी हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा
विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगी माधुरी 
वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी को आखिरी बार फिल्म मजा मा में देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म में माधुरी की एक्टिंग को काफी ज्यादा सराहना मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माधुरी जल्द ही इंद्र कुमार की धमाल 4 में नजर आ सकती हैं। इसमें अजय देवगन और अनिल कपूर के भी काम करने की संभावना है।
Salman Khan: फिट रहने के लिए भाईजान ने ढूंढा अनोखा रास्ता, बच्चों को ट्रॉली में बिठाकर वर्कआउट करते आए नजर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें