फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'इंदु सरकार' का पहला पोस्टर रिलीज

Mon, 05 Jun 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'इंदु सरकार' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मधुर भंडारकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए उन्होने लिखा कि एक औरत पूरे संसार को बदल सकती है। 
विज्ञापन


48 साल के फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने ये फिल्म 'पिंक' फेम कीर्ति कुल्हारी के साथ बनाई है। फिल्म 'पिंक' में भी कीर्ति के काम की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में फर्स्ट लुक में कीर्ति इंटेंस लुक देती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में  नील नितिन मुकेश, संजय गांधी का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच के उन 21 महीनों की कहानी है जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में बप्पी लहरी और अनु मलिक पहली बार साथ मिलकर म्यूजिक दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी। 

It takes ONE Woman to change the world, #InduSarkar unfolding History on 28July
@IamKirtiKulhari @AnupamPkher @tota_rc @NeilNMukesh pic.twitter.com/G2bJl16L2J— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) June 5, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें