फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर से पहले टाइगर श्रॉफ ने शेयर की 'मुन्ना माइकल' की ये झलक

Mon, 05 Jun 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
tiger shroff
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'मुन्ना माइकल' का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। ऐसे में टाइगर ने सोशल मीडिया पर हाल ही में फिल्म में अपने लुक का फोटो शेयर किया है। उनका ये फोटो देखकर आपका भी जिम जाने का मन करने लगेगा। दरअसल टाइगर के इस फोटो में उनके एब्स साफ दिखाई दे रहे हैं। टाइगर की बॉडी एकदम परफेक्ट लग रही है। टाइगर के इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अपना एक फोटो शेयर किया है। 
विज्ञापन


फिल्म में टाइगर मुन्ना के किरदार में नजर आने वाले हैं। मुन्ना एक ऐसा किरदार है जो माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैंन है। इस फिल्म में यही दिखाया जाएगा कि मुन्ना अपने हुनर को संवारते हुए कैसे मुन्ना माइकल बन जाता है। कुछ ही दिनों पहले फिल्म का पहले पोस्टर रिलीज किया गया था। 

इस फिल्म में उनके साथ निधि अग्रवाल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आने वाले हैं। निधि की ये डेब्यू फिल्म है। आपको बता दें कि ये फिल्म 35 करोड़ के बजट में बनाई जा रही है। खैर कहानी को जानने के बाद फिल्म को देखने का मन तो सभी का कर रहा है। अब देखना ये होगा कि टाइगर और न्यू कमर निधि की जोड़ी पर्दे पर कितना धमाल मचा पाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    #MunnaMichaelTrailer out today! 🤗 #munnamichael A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on Jun 4, 2017 at 9:42pm PDT

    Ab Delhi ka Don bhi dance karega! #MunnaMichaelPoster @ErosNow @iTIGERSHROFF @AgerwalNidhhi @vikirajani @sabbir24x7 @NextGenFilm A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui) on Jun 2, 2017 at 9:31pm PDT

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें