मौनी रॉय का पोस्ट
आज इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय ने अपनी खास तस्वीर निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में मौनी ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं मधुर भंडारकर सिंपल अंदाज में चेहरे पर मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ मौनी ने कैप्शन में लिखा, 'इस नई फिल्म के पहले दिन को लेकर मैं सचमुच उत्साहित हूं, और खुद उस्ताद के साथ इसे बनाने के लिए आभारी हूं।@imbhandarkarआगे की यात्रा के लिए रोमांचित #द वाइव्स।'
द वाइब्स
निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर बॉलीवुड सेलेब्स की पत्नियों की कहानी को फिल्म ‘द वाइव्स’ के जरिए लेकर आ रहे हैं। इसमें बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस महिलाओं के पीछे छिपी जिंदगी से जुड़ी कहानियां दिखाई जाएंगी। ‘द वाइव्स’ में मौनी रॉय के अलावा सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Tiger Shroff: एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए टाइगर श्रॉफ, 'Baaghi 4' की खत्म हुई शूटिंग...