फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhu Mantena Wedding: इरा त्रिवेदी की मांग में सजा मधु मंटेना के नाम का सिंदूर, वेडिंग तस्वीरें वायरल

Sun, 11 Jun 2023 09:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मधु मंटेना ने इरा त्रिवेदी संग शादी रचा ली है। जोड़े के वेडिंग फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
इरा त्रिवेदी-मधु मंटेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता मधु मंटेना 11 जून, रविवार को अपनी लेडी लव के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। मधु ने योग विशेषज्ञ और लेखिका इरा त्रिवेदी के साथ सात फेरे लिए हैं। कपल ने इस खास दिन पर पारंपरिक पोशाक पहनी थी। मधु ने मैचिंग पायजामा के साथ बेज रंग का कुर्ता पहना था, जबकि इरा गुलाबी कांजीवरम साड़ी में बेहद हसीन लग रही थीं।

इरा त्रिवेदी ने साझा कीं तस्वीरें

इरा त्रिवेदी ने शादी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मैं अब पूरी हो गई हूं।' इसमें आई और एम राजधानियों में इरा और मधु के नामों का प्रतीक हैं। वायरल पिक्चर्स में जोड़ा गुलाबी और सफेद रंग के फूलों की माला का आदान-प्रदान करता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


Anu Malik: अनु मलिक ने बांधे साउथ सिनेमा की तारीफों के पुल, बॉलीवुड पर की यह टिप्पणी

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे मधु मंटेना

मधु मंटेना की पहली शादी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से हुई थी। मधु और मसाबा वर्ष 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, चार साल बाद ही दोनों ने अलगाव का फैसला कर अपनी राहें अलग कर लीं। इस वर्ष जनवरी में, मसाबा ने 'बॉम्बे वेलवेट' फेम एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी की, जो अदिति राव हैदरी के एक्स-हसबैंड हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Filmy Wrap: हादसे के बाद सदमे में रुबीना और सिद्धू मूसेवाला के लिए मां ने लिखा भावुक नोट, पढ़ें फिल्मी खबरें

समारोह का हिस्सा बने ये सितारे 

मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने शनिवार रात अपने मेहंदी समारोह की मेजबानी की जिसमें आमिर खान, ऋतिक रोशन, राजकुमार राव सहित कई हस्तियों ने भाग लिया। मधु मंटेना ने आमिर खान की वर्ष 2008 की थ्रिलर 'गजनी' को बैंकरोल किया था, जो भारत में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली फिल्म थी। अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवानी के साथ उन्होंने 'फैंटम' फिल्म्स की सह-स्थापना की, जिसने कई समीक्षकों और व्यावसायिक रूप से प्रशंसित फिल्मों जैसे 'क्वीन', 'एनएच 10', 'मसान' और 'लुटेरा' का निर्माण किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें