फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधु ने साझा की हेमा मालिनी के साथ तस्वीरें, बेटी अहाना देओल भी आई साथ नजर; बताया इसे बेहद खास पल

Mon, 29 Jun 2026 09:58 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Madhoo With Hema Malini: पूर्व अभिनेत्री मधु ने अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस खास मौके पर हेमा मालिनी और अहाना देओल ने भी शिरकती की। मध ने पारिवारिक समारोह की दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा करक प्रशंसकों को खुश कर दिया है।
 
विज्ञापन
1 of 4
मधु और हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री मधु ने हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ एक पारिवारिक समारोह की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों का गहरा प्यार साफ नजर आ रहा है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मधु और हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
मध ने साझा की खास तस्वीरें
मधु ने पारिवारिक मिलन की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसी शानदार तस्वीरों के साथ मधु ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत ही खास पल। परिवार।' इन तस्वीरों में मधु एक सुंदर सिल्वर-ग्रे साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन वर्क है। वहीं हेमा मालिनी और मधु और उनके परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आईं।

इससे पहले पिछले साल मधु को हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल के साथ मुंबई के प्रसिद्ध 'अलीबाग चा राजा' मंदिर में भी देखा गया था, जहां वे नंगे पैर बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं।
विज्ञापन

3 of 4
मधु और हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
मधु का फिल्मी सफर
मधु ने 1991 में आई सुपरहिट फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने 'योद्धा', 'दिलजले', 'पहचान' और 'ऐलान' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन

4 of 4
मधु और हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
'रोजा' से मिली पहचान
निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' में निभाया गया मधु का किरदार आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है। मधु ने हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है।

यह भी पढ़ें: वेंकटेश दग्गुबाती की नई फिल्म 'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47' की रिलीज डेट आई सामने, जानें इस साल कब होगी रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें