फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये एक्टर हैं बौद्ध नन के बेटे, की 4 शादियां, बेटी ने कहा सौतेली मां को ‘डायन’; फिल्म से कम नहीं है इनकी जिंदगी

Sun, 28 Jun 2026 11:53 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kabir Bedi: एक्टर कबीर बेदी आज भी अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 7
कबीर बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और इंटरनेशनल सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर कबीर बेदी की जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। उनके करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक, हर चीज काफी चर्चा में रही।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कबीर बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विदेश में मिली सबसे बड़ी पहचान
कबीर बेदी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1970 के दशक में की थी, लेकिन उन्हें सबसे बड़ी सफलता भारत से बाहर मिली। साल 1976 में इटैलियन टीवी सीरीज ‘सैंडोकन’ में लीड रोल निभाकर वह इंटरनेशनल स्टार बन गए।

इस शो ने उन्हें इटली और यूरोप के कई देशों में जबरदस्त पहचान दिलाई। उस समय इतने बड़े स्तर पर पहचान पाने वाले वह गिने-चुने भारतीय एक्टर्स में से एक थे।

विज्ञापन

3 of 7
कबीर बेदी और प्रतिमा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

पहली शादी और परिवार
कबीर बेदी ने साल 1969 में ओडिसी डांसर प्रतिमा बेदी से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए- पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 1977 में उनका तलाक हो गया।

4 of 7
कबीर बेदी और परबीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया

परवीन बाबी के साथ रिश्ता
प्रतिमा से अलग होने के बाद कबीर बेदी का नाम एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ जुड़ा। 70 और 80 के दशक में दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा।

विज्ञापन

5 of 7
कबीर बेदी और निक्की बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी और तीसरी शादी
इसके बाद कबीर बेदी ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रीज से शादी की। उनसे उनका एक बेटा एडम बेदी हुआ, लेकिन यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। फिर 1992 में उन्होंने टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की बेदी से शादी की। दोनों करीब एक दशक से ज्यादा साथ रहे, लेकिन 2005 में उनका तलाक हो गया।

विज्ञापन

6 of 7
कबीर बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @ikabirbedi

चौथी शादी और विवाद
साल 2016 में कबीर बेदी ने ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस और मॉडल परवीन दुसांज से शादी की, जो उनसे करीब 29 साल छोटी हैं।

इस शादी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, क्योंकि परवीन, कबीर की बेटी पूजा बेदी से भी छोटी हैं। शादी के बाद पूजा बेदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपनी सौतेली मां को ‘डायन’ और ‘बुरी सौतेली मां’ तक कह दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी और कपल को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें- ‘किस्मत में हिट होना…’, ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान; ‘सैयारा’ को लेकर कही बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कबीर बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @ikabirbedi

फिल्मों में शानदार करियर
कबीर बेदी ने बॉलीवुड में भी कई यादगार फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘खून भरी मांग’, ‘मैं हूं ना’, ‘दिलवाले’, ‘काइट्स’ और ‘मोहनजोदड़ो’ शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया, जिनमें जेम्स बॉन्ड फिल्म ‘ऑक्टोपसी’ भी शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें