'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी हुई
- फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह कुणाल खेमू, फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और अन्य कास्ट के साथ नजर आ रही हैं। नोरा ने तस्वीरों के साथ एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'रैप हो गया है। यह एक शानदार यात्रा रही! मैं कुणाल खेमू, रिेतेश सिधवानी और फरहान अख्तर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और इतनी प्रतिभाशाली कास्ट के साथ जुड़ने का मुझे मौका दिया। मैं हमेशा मजबूत एक्टर्स के साथ काम करना चाहती थी, जिनके साथ मैं आगे बढ़ सकूं। फाइनली अब मैं अपने एक्टिंग जोन में आ गई हूं और इसका हर पल बेहद खास है! वर्ष 2023 की यह शानदार शुरुआत है!'
Lara Dutta: शादीशुदा महेश भूपति के स्वभाव पर फिदा हो गई थीं लारा दत्ता, ऐसी है कपल की लव स्टोरी
'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी हुई
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा नोरा ने लिखा है, 'इन सभी के साथ काम करना बेहद दिलचस्प लगा। सभी ने काफी उत्साह बढ़ाया। कुणाल एक शानदार निर्देशक हैं उन्होंने मुझमें मौजूद एक्टर को निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं सभी की शुक्रगुजार हूं। मैंने सेट पर काफी कुछ सीखा। तो आप सब भी एक ऐसी यात्रा के लिए तैयार हो जाइए, जो आपने पहले कभी नहीं की। यह एक ऐसी यात्रा है, जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे!' बता दें कि फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में प्रतीक गांधी, दिव्येंदु शर्मा और अविनाश तिवारी भी नजर आएंगे।
Darshan Thoogudeepa : जब कन्नड़ एक्टर दर्शन को सरेआम पड़ी चप्पल, भाग्य की देवी को लेकर दिया था विवादित बयान
'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी हुई
- फोटो : सोशल मीडिया