सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी के आठ दिन बाद वापस काम पर लौट आए हैं। अभिनेता ने 7 फरवरी को कियारा आडवाणी से जैसलमेर में शादी की थी। इसके बाद जहां कपल ने पहले 9 फरवरी को दिल्ली में और 12 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। दिल्ली वाला रिसेप्शन दोस्तों और परिवार के लिए रखा गया था, वहीं मुंबई वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद अब बीते दिन सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता को मुंबई में शशांक खेतान के साथ स्पॉट किया गया, जिसका मतलब साफ है कि 'शेरशाह' अपने काम पर लौट आए हैं।
Box Office Report: 'शहजादा' मचाएगा 500 करोड़ी 'पठान' के साम्राज्य में खलबली! 'वारिसु' का हाल कर देगा हैरान
सामने आई वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा बैगी पैंट, ब्लू शर्ट, व्हाइट शूज में काफी हैंडसम लग रहे हैं। सिद्धार्थ ने अपनी पूरी टीम के साथ पैपराजी को जमकर पोज दिए। उनकी तस्वीरें क्लिक करने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए दौड़ पड़े। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सिद्धार्थ ने गॉगल्स भी लगाए हुए थे। बता दें, सिद्धार्थ और कियारा की शादी से पहले ही साफ हो गया था कि कपल अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते हनीमून पर नहीं जाएगा। सिद्धार्थ के ऐसे काम पर लौटने के बाद अब साबित हो गया है कि ये रिपोर्ट्स सच थीं। बता दें, वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म ‘योद्धा’ की टीम के साथ स्पॉट किए गए हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
- फोटो : insta
सामने आए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग सिद्धार्थ को क्यूट बता रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें हैंडसम भी बुला रहे हैं। एक फैन के कमेंट करते हुए लिखा, 'सिद्धार्थ के चेहरे पर वेडिंग ग्लो साफ नजर आ रहा है...दोनों हमेशा खुश रहिए।' दूसरे ने लिखा, 'तुम दिन-ब-दिन और जवान होते जा रहे हो सिद्धार्थ।' गौरतलब है, पिछले काफी समय से सिद्धार्थ और कियारा की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। तस्वीरों में सिद्धार्थ और कियारा की केमिस्ट्री देख लोगों खूब प्यार लुटा रहे हैं।
Daggubati Venkatesh: भतीजे के साथ बनी ‘अनाड़ी’ के हीरो की दिलचस्प जोड़ी, गा दिया, फूलों सा चेहरा तेरा...