चर्चित टीवी शो 'मैडम सर' के जरिए गुल्की जोशी ने घर-घर में पहचान बनाई है। बीते दिनों यह शो काफी ज्यादा चर्चा में रहा। शो अपनी स्टोरीलाइन या ट्विस्ट की वजह से नहीं, बल्कि अभिनेत्री शिल्पा शिंदे के चलते चर्चा में आया। दरअसल, इस शो के जरिए शिल्पा शिंदे ने लंबे वक्त बाद छोटे पर्दे पर वापसी की। शो में उनका कैमियो था। लेकिन, कुछ ही दिनों के बाद शिल्पा ने शो के मेकर्स और निर्देशकों पर आरोप लगाया कि उन्हें तय समय से पहले ही शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। शिल्पा के उस व्यवहार पर अब गुल्की ने प्रतिक्रिया दी है।
गुल्की के वेतन पर की थी टिप्पणी
शो के मेकर्स और डायरेक्टर्स से नाराज हुईं शिल्पा शिंदे ने स्टारकास्ट को भी आड़े हाथों लिया था। इस मुद्दे को लेकर शिल्पा शिंदे और ‘मैडम सर’ की लीड एक्ट्रेस गुल्की जोशी के बीच भी सोशल मीडिया पर खूब बहसबाजी हुई। शिल्पा ने तो गुल्की जोशी के मासिक वेतन पर भी तंज कसा था। शिल्पा ने कहा था कि जितनी फीस वह महीने की उठाती हैं, उतनी उनकी एक दिन की फीस है। इस पर गुल्की जोशी ने जवाब में कहा था कि शिल्पा लाइमलाइट में बनी रहने के लिए यह सब कर रही हैं। अब एक बार फिर गुल्की ने शिल्पा पर तंज कसा है।
Gautam Vig: गौतम विग ने टीना दत्ता संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों को बहुत दिलचस्पी है
बोलीं- इंडस्ट्री से वाकिफ हूं
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान गुल्की जोशी ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो ऐसी उम्मीद थी। आप नाम नहीं बता रहे और मैं नाम बता रही हूं, लेकिन मुझे पता है कि आपका क्या मतलब है? मैंने इससे पहले कई शो किए हैं। मैं इंडस्ट्री में पिछले 10 साल से काम कर रही हूं, इसलिए मैं इंडस्ट्री के लोगों से अच्छी तरह वाकिफ हूं। मुझे लगता है कि लोग खुद को बचाने के लिए दूसरों को दोष देते हैं और हर कोई सर्वाइव करने की पूरी कोशिश कर रहा है।'
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने द केरल स्टोरी टीम को सुनाई बुरी खबर, बोले- हद से ज्यादा नफरत मिलेगी
कही यह बात
गुल्की जोशी ने आगे कहा, 'सबके अपने संघर्ष हैं। लोगों के पास खुद की असुरक्षाएं हैं। इसलिए जो नेगेटिव होते हैं या फिर फ्लिप मारते हैं, इन चीजों को मैंने माफ कर दिया है। मुझे खुद पर भरोसा है, मुझे अपनी किस्मत पर विश्वास है और मैं हर उस चीज से डील कर सकती हूं, जिससे मैं अपनी जिंदगी में गुजरती हूं और फिर भी खुश हूं। दुखी लोग दूसरों को दुखी करते हैं।'
Nawazuddin Siddiqui: सलमान की वजह से बजरंगी भाईजान में कम हुआ था नवाज का स्क्रीन टाइम? एक्टर ने बताया असली सच