फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: काजोल ने फैंस के साथ शेयर की अपने क्रोशिया आर्ट की झलक, बुनाई करने की स्पीड देखकर दंग रह जाएंगे आप

Tue, 11 Mar 2025 01:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajol: अभिनेत्री काजोल अपनी अदाकारी के लिए मशहूर हैं। मगर, इसके अलावा उनके पास एक और हुनर है। वे सिलाई-कढ़ाई और बुनाई के काम भी बखूबी करती हैं। हाल ही में उन्होंने इसकी झलक शेयर की है।
विज्ञापन
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री काजोल को उनकी अभिनय प्रतिभा के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। फिल्मी परिवार में जन्मीं काजोल को एक्टिंग का हुनर विरासत में मिला। इसके अलावा उनके पास एक और प्रतिभा है। इसकी झलक काजोल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वह प्रतिभा है सिलाई-बुनाई की कला।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
KARZ Movie: सुभाष घई ने शेयर की 'कर्ज' फिल्म से ऋषि कपूर-टीना मुनीम की पुरानी तस्वीर, कहा- यकीन नहीं होता...

बोलीं- 'मेरा घरेलू कामकाज करने वाला वर्जन'
काजोल को क्रोशिया की बुनाई बहुत अच्छी तरह आती है। पहले भी वे यह बात फैंस के साथ साझा कर चुकी हैं। आज मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने क्रोशिया आर्ट के नमूनों की झलक दिखाई है, जिन्हें खुद काजोल ने बुना है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मेरा घरेलू काम करने वाला वर्जन। अपनी क्रोशिया सलाई खोजते हुए इन पर नजर पड़ी'।

मेकअप रूम में बुनाई करती दिखीं
इसके अलावा काजोल की एक वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड(Instant Bollywood) के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की गई है। इसमें वे मेकअप रूम में बैठी बुनाई करती दिख रही हैं। हेयरस्टाइलिस्ट उनके बाल संवार रही है और काजोल कुछ बुन रही हैं। उनकी बुनाई की स्पीड भी देखने लायक है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप तो बहुत टैलेंटिड हो'। एक यूजर ने लिखा, 'एक्टिंग भी कमाल और बुनाई भी'। कहा जा रहा है कि काजोल का यह वीडियो पुराना है।
 

 
विज्ञापन

'मां' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
फिल्म 'मां' में नजर आएंगी काजोल
काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'मां' में नजर आएंगी। कल सोमवार को इसका पहला पोस्टर जारी किया गया। यह पौराणिक हॉरर फिल्म है। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और साईविन क्वाड्रास द्वारा लिखित, ‘मां’ अच्छाई और बुराई के बीच लड़ाई पर आधारित है। काजोल इसमें लीड रोल करेंगी। काजोल के अलावा इसमें रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म ‘मां’ 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली सहित कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: शाहरुख-सलमान की मौत की भविष्यवाणी करने वाले पर फूटा सुचित्रा का गुस्सा, कहा- इन्हें डर…
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें