लव और लस्ट के बीच उलझीं काजोल
तमन्ना भाटिया, नीना गुप्ता, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर, और काजोल की यह फिल्म पिछले काफी समय से चर्चाओं में है। हाल में इसका टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें तमन्ना और विजय वर्मा रोमांस करते देखे गए थे। जिसके बाद बेसब्री से लोग इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने अब ट्रेलर के जरिए उस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि एक तरफ जहां काजोल लव और लस्ट के बीच उलझी नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नीना गुप्ता बच्चों को हैरान कर देने वाली सलाह दे रही हैं।
नीना गुप्ता के डायलॉग से ट्रेलर की शुरुआत
लस्ट स्टोरीज 2 के ट्रेलर की शुरुआत में नीना गुप्ता के मजेदार डायलॉग से होती है। जिसमें वह कहती हैं कि 'शरीर में एक माउंट फौजी की ज्वाला होती है, जिसके फूटने से ही संतुष्टि मिलती है। जिसके बाद काजोल और मृणाल ठाकुर दिखाई देते हैं। और फिर तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, कुमुद मिश्रा, अंगद बेदी और मृणाल ठाकुर समेत सभी कैरेक्टर्स का परिचय दिया जाता है। इसी के साथ बैकग्राउंड में नीना गुप्ता का वॉयस ओवर सुनाई देता है।
ये कलाकार आएंगे नजर
लस्ट स्टोरीज 2 का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा, आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा और सुजॉय घोष करेंगे। इसमें अमृता सुभाष, अंगद बेदी, काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम और विजय वर्मा सहित शानदार कलाकार नजर आएंगे। इसका लेखन अमित रविंद्रनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, पूजा तोलानी, आर बाल्की, ऋषि विरमानी, सौरभ चौधरी और सुजॉय घोष ने किया है। फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ हैं।
यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़- शोएब इब्राहिम के घर गूंजी खुशियों की किलकारी, बेटे के माता-पिता बने एक्टर्स