''हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं'' फिल्म 'गुमनाम' में यह कहते हुए महमूद ने फिल्मों में लुंगी को भी हिट कर दिया था। अब इस दौर में 'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख लुंगी पहनकर एक डांस आइटम करेंगे।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी जाने के बाद लुंगी एक बार फिर बड़े पर्दे पर फैशन में है। फिल्म के लुंगी सांग की भी चर्चा है।
लेकिन रजनकांत को समर्पित यह गाना फिल्म में नहीं होगा। खैर, खबर यह है कि ग्रीस से आकर बॉलीवुड में पैर जमाने की तैयारियां कर रही अभिनेत्री एली अवराम भी जल्द ही आपको लुंगी में नजर आएंगी।
यह फिल्म है 'मिकी वायरस'। एली ने फिल्म के एक गाने में नीले रंग की लुंगी पहनी हैं। मिकी वायरस दिल्ली के एक युवक की कहानी है।
फिल्म का निर्देशन सौरभ वर्मा ने किया है। एली के बाद और कौन हीरोइन लुंगी पहनने जा रही है यह जानने के लिए इस जगह पर नजर रखिए।