बी-टाउन अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी फिल्म 'लवयापा' को लेकर चर्चा में हैं। जुनैद खान के साथ 'लवयापा' में खुशी कपूर भी नजर आने वाली हैं। जुनैद भले ही सुपरस्टार के बेटे हैं लेकिन वे कभी भी अपनी लग्जरी को लेकर चर्चा में नहीं रहते हैं। वे अक्सर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ही यात्रा करते हैं।
जुनैद खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करते हैं जुनैद
जुनैद खान ने बताया कि वे ज्यादातर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते हैं। साथ ही इसका एक वाजिब कारण भी ही। उन्होंने कहा कि वे प्रेक्टिकल लाइफ पसंद करते हैं। गाड़ियां मुंबई के ट्रैफिक में फंस जाती हैं। ऑटो से कही भी आसानी से जाया जा सकता है। वहीं, जुनैद ने लोकल ट्रेन से भी यात्रा की है। उन्होंने बताया कि लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान के बेटे ने भी लवयापा की शूटिंग खत्म करने के बाद ट्रेन से घर वापसी की थी?
जुनैद खान
- फोटो : ट्विटर
जाम में नहीं फंसना चाहते थे जुनैद
ठगेश शो में बातचीत के दौरान कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जुनैद खान मीरा रोड से बांद्रा तक ट्रेन से गए थे। जुनैद ने कहा कि प्रोडक्शन टीम उन्हें आने-जाने के लिए वाहन मुहैया कराती है। हालांकि, उन्होंने कहा, "एक बार मैंने ट्रेन ली क्योंकि वो हाईवे जाम था, कुछ इलेक्शन की काउंटिंग चल रही थी। मैंने ट्रेन ले ली। कौन 3 घंटे ट्रैफिक में बैठेगा? मैं प्रैक्टिकल बात बोल रहा हूं।"
Sanjay Dutt: जब कैंसर से जंग लड़ रहे थे संजय दत्त, कीमोथेरेपी करवा शमशेरा की शूटिंग के लिए गए अभिनेता
जुनैद खान-खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushi05k, सोशल मीडिया
लवयापा में नजर आ रहे हैं अभिनेता
‘लवयापा’ फिल्म में जुनैद खान नजर आ रहे हैं। फिल्म 7 फरवरी को ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा योगी बाबू, आशुतोष राणा, सत्यराज, कीकू शारदा और ग्रुशा कपूर शामिल हैं।