2 मिनट 19 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत गुमशुदगी जैसे अहम विषय से होती है। इस ट्रेलर की शुरुआत यामी गौतम के किरदार के साथ होती है, जो फिल्म में एक जर्नलिस्ट का निभा रही हैं और इस दुविधा में फंसी हुई हैं कि एक रिपोर्टर के लिए क्या दिखाना महत्वपूर्ण है सच या फिर जो सही है।
फिल्म एक लड़के की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मौत के पीछे कई राज छोड़कर गया है और उन्हीं राज पर से एक-एक करके यामी गौतम पर्दा उठाते हुए फिल्म में नजर आएंगी। इस ट्रेलर में वह मिसिंग लड़के की कहानी को कवर करने बेगुनाही को साबित करने और उसे ढूंढने के चक्कर में यामी एक जर्नलिस्ट के तौर पर अपने दुश्मन बढ़ाती हुई नजर आ रही हैं, जो उन्हें मारने के पीछे पड़े हुए हैं।