बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म 'भीड़' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाले हैं। फिल्मकार अनुभव सिन्हा की आने वाली फिल्म 'भीड़' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'भीड़' की रिलीज की तारीख सामने आ चुकी है। दरअसल, फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि फिल्म 'भीड़' 24 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।