लंबे समय से विवादों में रही फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' आखिरकार रिलीज होने जा रही है। कहा जा रहा था कि महिला प्रधान इस फिल्म में गाली-गलोच और अश्लीलता दिखाई गई है जिस वजह से सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब खबर है कि फिल्म 28 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'बालाजी मोशन पिक्चर्स की ये फिल्म 28 जुलाई 2017 को रिलीज की जाएगी।' इसके प्रोड्यूसर प्रकाश झा और डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव हैं।
Balaji Motion Pictures present #LipstickUnderMyBurkha. Produced by Prakash Jha and directed by Alankrita Shrivastava. 28 July 2017 release.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 5, 2017
फिल्म में रतन पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा और आहना कुमरा लीड रोल में हैं। इसके अलावा एक्टर सुशांत सिंह और विक्रम मेसी भी इसमें नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 14 अक्टूबर 2016 को रिलीज किया जा चुका है।