फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Devarakonda: मीडिया के सामने टेबल पर पैर रखकर बैठे विजय देवरकोंडा, हुआ बवाल तो एक्टर ने दिया करारा जवाब

Fri, 19 Aug 2022 08:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल में विजय देवरकोंडा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे थे जिस पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। 
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में विजय के साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे दिखाई देंगी। ऐसे में कई बार ये दोनों कलाकार एक साथ इवेंट में धमाल मचाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में, विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। यहां पर विजय देवरकोंडा ने अचानक अपने सामने रखे टेबल पर पैर रख दिए थे, जिस वजह से उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। लेकिन अभिनेता ने इसकी वजह बताते हुए ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है।  

विज्ञापन

दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने विजय देवरकोंडा से सवाल किया कि ‘टैक्सीवाला’ की रिलीज के दौरान वह उनके साथ खुलकर बातचीत नहीं कर पा रहे थे लेकिन अभी ऐसा नहीं है। इस सवाल पर विजय ने सभी पत्रकारों के साथ थोड़ा फ्रेंडली होने की कोशिश की और ये भरोसा भी दिलाया कि ऐसा कुछ नहीं था। इसी वजह से अभिनेता सबके बीच अपने पैर ऊपर करके आराम से बैठ गए थे। हालांकि, उस वक्त विजय के इस अंदाज पर सभी हंसने लगे थे। 

हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय देवरकोंडा का मस्ती भरा अंदाज कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। इसी वजह से अभिनेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन विजय ने इन लोगों को जवाब दिया है। अभिनेता ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'कोई भी जो अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा होगा, वह हमेशा निशाने पर होगा लेकिन हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। और जब आप ईमानदार होते हैं तो आप स्वयं और सभी के लिए बेस्ट चाहते हैं। लोगों और भगवान का प्यार आपकी रक्षा करेगा।'
विज्ञापन

बता दें कि 'लाइगर' को साउथ के बड़े डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित किया गया है।  विजय देवरकोंडा के साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे दिखाई देंगी और यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन का भी कैमियो रोल है और राम्या कृष्णन भी इस फिल्म में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें