फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका और दीपिका पर मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Dec 2013 12:27 PM IST
अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा व दीपिका पादुकोण समेत पांच फिल्मकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भमोरा पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय जेएम प्रथम के आदेश पर की है।
विज्ञापन


मुकदमें में रामलीला (बाद में गोलियों की रासलीला के नाम से प्रदर्शन) फिल्म के जरिए अश्लीलता का प्रदर्शन कर हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

भमोरा थाना क्षेत्र के वाहनपुर गांव निवासी अधिवक्ता कैलाश चंद्र शर्मा ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि फिल्म का भगवान श्रीराम की लीलाओं से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


फिल्म अश्लीलता से भरी है। यही नहीं, फिल्म देश के लोगों की श्रीराम के प्रति जो भावनाएं हैं, उन्हें ठेस पहुंचाती है। फिल्म में नाम के अनुरूप कुछ भी नहीं है।

फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली और इरोज इंटरनेशनल हैं, जबकि इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। अभिनेता रणवीर सिंह, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण सहिंत अन्य कलाकारों ने फिल्म में अभिनय किया है।
विज्ञापन


मुकदमें में इन सभी को आरोपी बनाया गया है। मुकदमा आईपीसी की धारा 295 क, 298, 500 के तहत दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें